विप्रा महिला मंच ने मनाया रंगारंग फाग महोत्सव

ग्वालियर होटल सैन्ट्रल पार्क में विप्रा महिला मंच ने रंग और रस का भरा सॉंस्कृतिक आयोजन राधा कृष्ण के रास और फूलों की होली के साथ मनाया ! डॉ राजरानी शर्मा ने ब्रज संस्कृति और होली विषय पर रसखान और पद्माकर के कवित्त के साथ स्वरचित कवित्त सुनाये, श्रीमती कांति सिंह और सखियों ने सरस फाग गाये और ब्रज लोक नृत्य प्रस्तुति दी प्रियदर्शनी शर्मा ने ! श्रीमती एनी त्रिपाठी ने विशेष होली सज्जा से वातावरण को रंगारंग बनाया ! नीलम शुक्ला, दीप्ति शर्मा और ज्योति शर्मा ने सम्मान का आयोजन किया ! श्रीमती डॉली दीक्षित और कल्पना ऋषी़्वप ने सभी विप्रा बहनों का कुंकुम गुलाल से स्वागत किया ! समरसता और आनंद का पर्व होली आने वालों नव वर्ष की तैयारी के लिये पूरा उत्साह और उमंग मन में भर कर जाती है !
अध्यक्ष डॉ प्रतिमा चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर सखियों के द्वारा पारंपरिक फाग गायन किया गया ! श्रीमती दीप्ति शर्मा और पल्लवी शर्मा ने राधा कृष्ण के अभिनय से समां बाँध दिया ! आकर्षक सजावट व छबीली गोपियों के साथ राधा कृष्ण की होली से ब्रज का सा आनंद आ गया !
इस आयोजन में डॉ राजरानी शर्मा, ज्योति शर्मा, राधा शर्मा, रजनी शर्मा, मधु सिजोरिया, कमलेश शर्मा, किरन शर्मा, नीलम शर्मा, सुमन तिवारी, सुलेखा भारद्वाज, मंजू शर्मा, शैल चौबे, आशा त्रिपाठी, स्वेता भार्गव, मंजू दीक्षित, साधना पांडे, पिंकी छारी, चंदा शर्मा, अंकिता शर्मा, नीलम शुक्ला, ज्योति भार्गव, सीमा दुबे, पिंकी शर्मा, डोली दीक्षित, पूजा शर्मा, कल्पना शर्मा, अनीता देपुरिया, पूजा चौरसिया, संध्या त्रिपाठी, एनी त्रिपाठी, निधि शर्मा, हनी शर्मा, उपासना शर्मा, भावना चतुर्वेदी, गीता शर्मा, निधी भार्गव, नीतू उपमन्यु, रेनू उपमन्यु, सुषमा शर्मा, जूली शर्मा, रंजना शर्मा, माला शर्मा, वैशाली शर्मा, साक्षी शर्मा, अंजुली शर्मा, आदि उपस्थित रहीं !
कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रतिभा चतुर्वेदी ने किया तथा आभार प्रदर्शन कोषाध्यक्ष ज्योति शर्मा ने किया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *