भोपाल के ऐशबाग में बच्चों के विवाद में चली गोलियां, तलवारें और डंडे भी चले, 8 लोग घायल

भोपाल. ऐशबाग के खटीक मोहल्ले गली नंबर दो में रविवार शाम दो दिन पहले हुए बच्चों के विवाद ने बड़ा रूप ने लिया है। एक पक्ष ने अपने घर से दनादन फायरिंग कर गली में दूसरे पक्ष पर दनादन गोली चला दी। इस गोलीबारी में गली में भगदड़ मच गई, इसमें आठ लोगो को गोली लगी है। इनमें चार साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। घटना के बाद घायलों को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उनको हमीदिया अस्पताल रैफर किया गया है। जहां एक की हालत नाजुक है। घटना के बाद से सभी आरोपित मौके से फरार बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक खटीक मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय सुनीता पति अजय खटीक गृहणी हैं। उनके पति अजय हमीदिया अस्पताल में नौकरी करते हैं। सुनीता ने बताया कि दो दिन पहले उनका चार साल के बेटे किट्टू घर के बाहर खेल रहा था। उसने आकर बताया कि पवन अंकल के बेटों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जब वह पवन खटीक के घर वह पहुंची, जहां उसकी मां ने उनके गाली गलौच करना शुरू कर दिया। बाद में उनके घर से वापस आ रही थी, तभी रास्ते में पवन मिला तो उसके घर के लोगों ने उससे कहा कि सुनीता मां से बुरा भला कहकर गई है। उसके बाद रास्ते में सुनीता के सिर पर पानी की स्टील की बोतल दे मारी। बोतल लगते ही सुनीता का सिर फूट गया था। बाद में परिजनों के साथ उसने थाने में एफआइआर दर्ज करा दी थी,लेकिन पुलिस ने एफआइआर दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी नहीं की ग्ई थी। पुलिस का कहना है कि उनका समझौता हो गया था।

सुनीता को मायके वाले देखने आए, उनको मारी गोली
सुनीता के भानजे राहुल खटीक ने बताया कि सुनीता मामी को सिर में चोट लगने पर उनके मायके ब्यावरा राजगढ़ से उनके भाई विनोद , राकेश और दोनों भाईयों की पत्नी और मां इमरत चोट को देखने आए थे। इस दौरान वह पड़ोस में पूछ रहे थे कि दो दिन पहले किस बात पर झगड़ा हुआ था , सुनीता की कोई गलती थी। इतने पर पवन उसके परिवार के लोगों घर की बालकानी ने बंदूकों से अंधाधुंध गोली चलाना शुरू कर दिया।

गली में भगचड़ मच गई गोली से आठ घायल
राहुल खटीक ने बताया कि आरोपितों ने गली में घर से गोली चलाई तो पूरी गली में लोग घूम रहे थे। करीब 12 फायर किए गए होंगे। इसमें आठ लोगों को गोली लगी है, घायलों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक की हालत नाजुक है। सुनीता के भाई राकेश के गले में गोली लगी है, बाकी विनोद , सुनीता की दोनों भाभी कृष्णा और अनीता , सुनीता उनका के पति अजय और चार साल के बेटे किट्टू के पैर में गोली लगी है। घायलों में अधिकांश 35 से 40 साल के करीब है। सभी का उपचार हमीदिया अस्पताल में किया जा रहा है। सुनीता की मां इमरात भी घायल हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *