दूध में लिक्विड डिटरजेंट पकड़ा गया, आरएम केमीकल से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होती है

ग्वालियर. मुरैना की कोतवाली थाना पुलिस ने एक डेयरी पर छापा मारा तो वहां लिक्विड डिटरजेंट व आरएम जैसे खतरनाक केमीकल दूध में मिलाकर बेचते पकड़ा गया है। पुलिस ने तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। पूछताछ में बताया कि इस डेयरी से हर दिन एक से डेढ हजार लीटर दूध (धौलपुर) को भेजा जाता था। पुलिस को खबर मिली कि मुरैना के कमिश्नर कॉलोनी, बीटीआई रोड स्थित रामू डेयरी पर मिलावट का काम जोरों परद चल रहा है। कोतवाली थाना पुलिस ने टीआई योगेन्द्रसिंह जादौन ने तत्काल छापा मारा। छापे के बीच पुलिस वहां लिक्विड डिटरजेंट तथा आरएम केमीकल समेत सल्फ्यूरिक व हाइड्रोजन एसिड रखा पाया। पुलिस ने तत्काल खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों केो बुलाया गया और उन्होंने पूछताछ के साथ छानबीन शुरू कर दी।

हरदिन उेढ़ हजार लीटर दूध सप्लाई करता है
मौके पर डेयरी संचालक मुंशीलाल बघेल के पुत्र बालिस्टर बघेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है उसने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को बताया कि उसके यहां से हर दिन एक से डेढ़ हजार लीटर मिलावटी दूध तैयार किया जाता था और इस दूध का ेवह राजस्थान के धौलपुर स्थित भोलेबाबा डेयरी को सप्लाई किया जाता था।

ल्यूकिड डिटरजेंट स्वास्थ्य बहुत ही खतरनाक
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने जब डेयरी की तलाशी ली तो वहां 5 टीन रिफाइंड के पाये गये। 2 टीन आरएम केमीकल के मिले। पॉम आईल तथा सबसे खतरनाक लिक्विड डिटरजेंट मिले। अधिकारियों ने बताया कि लिक्विड डिटरजेंट बहुत खतरनाक होते है। यह साबुन होता तथा इसका मिला दूध पीने व्यक्ति को चमडी व लीवर और कैंसर जैसी घातक बीमार हो जाती है। आरएम केमीकल भी बहुत खतरनाक होता है इससे अन्य बीमारियां होती है।
कहते हैं अधिकारी
पुलिस ने पहले छापा मारा तथा उसके बाद खाद्य विभाग के अधिकारियों को बुलवाया था। हम डेयरी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं।
योगेन्द्र सिंह जादौन, थाना प्रभारी, कोतवाली
