बीरभूम मामले में CBI ने 21 लोगों पर दर्ज की FIR, 70-80 की भीड़ ने घरों में लगाई थी आग
बंगाल. बीरभूम हिंसा मामले में शनिवार को CBI ने 21 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। केंद्रीय एजेंसी की FIR में कहा गया है कि 70-80 लोगों ने पीड़ितों के घरों में तोड़फोड़ की और उन्हें मारने के लिए आग लगा दी। बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में 21 मार्च को भीड़ ने 8 लोगों को घरों में बंद कर आग लगाकर मार दिया था। इससे पहले शुक्रवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका सुनवाई करते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। एजेंसी से कहा था कि वह 7 अप्रैल तक रिपोर्ट सौंपे।
फोरेंसिक रिपोर्ट में खुलासा–जलाने से पहले बुरी तरह पीटा
बीरभूम में जिन 10 लोगों को बेरहमी से हत्या की गई, उन्हें मारने से पहले बुरी तरह पीटा गया था। फोरेंसिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जांच टीम को जले हुए घरों में खून के धब्बे मिले हैं, जिससे पता चला है कि कि उन पर धारदार हथियार से हमला भी किया गया था। संकेत यह भी मिले हैं कि भीड़ ने लोगों को बेहोश होने तक पीटा और फिर उन्हें घर में बंद कर जिंदा जला दिया। घरों में आग लगाने के लिए पेट्रोल बम फेंके गए थे।
