Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

चंद्रयान-3 जल्द होगा लॉन्च

नई दिल्ली. भारत के वैज्ञानिक चंद्रयान-3 मिशन में जी-जान से जुटे हुए हैं। पिछली कमियों से सबक लेते हुए ISRO नहीं चाहता कि चंद्रयान-3 किसी भी कीमत पर असफल हो। ऐसे में लगातार पिछली कमियों को दूर किया जा रहा है। इस बीच इसरो के पूर्व चेयरमैन और मिशन चंद्रयान-2 के प्रमुख के सिवान का बड़ा बयान सामने आया है। सिवान ने कहा है कि, जल्द ही चंद्रयान-3 लॉन्च हो सकता है। यानी चांद पर भारत एक और नई इबारत लिख सकता है। डॉ. के सिवन का कहना है कि चंद्रयान-3 के लिए काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही इसकी लॉन्चिंग की जाएगी।

मिशन में जरूर मिलेगी सफलता
इसरो के पूर्व चेयरमैन ने कहा कि, चंद्रयान-3 पर लंबे समय से काम हो रहा है। कोरोना काल की वजह से इसकी लॉन्चिंग में थोड़ा वक्त लगा, जिससे तैयारी करने में और आसानी हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि, इस बार हमें अपने मिशन में सफलता जरूर मिलेगी।

चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर ही होगा इस्तेमाल
के. सिवन ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी, उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन में चंद्रयान-2 का ही ऑर्बिटर यूज किया जाएगा। यह काफी किफायती होगा।

तमिलनाडु में स्थापित होगा लॉन्च पैड
चंद्रयान-3 मिशन के लिए ISRO को तमिलनाडु में जगह मिल गई है। इस जमीन पर चंद्रयान-3 के लिए लॉन्च पैड बनाया जाएगा। डॉ. के. सिवन ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि केंद्र और तमिलनाडु सरकार ने हमें कुलशेखरपट्टनम में भूमि अधिग्रहण के लिए मंजूरी दे दी है। हम वहां बहुत जल्द देश का दूसरा लॉन्च पैड स्थापित करने में सफल होंगे और जल्द ही इसरो चंद्रयान-3 के लॉन्च की पुष्टि करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *