उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री होंगे योगी आदित्यनाथ, मंत्रियों पर संस्पेंस बरकरार

लखनऊ. उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री कौन होगा? इसकी पिक्चर साफ हो चुकी है। गुरूवार को लखनऊ के लोकभवन में योगी आदित्यनाथ विधायक दल के नेता चुने गये। शाहजहांपुर से 9वीं बार के विधायक सुरेश खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर बेबी रानी मौर्य, सूर्यप्रताप शाह, नंदगोपाल गुप्ता नंदी सहित 5 विधायकों ने समर्थन दिया। फिलहाल डिप्टी सीएम को लेकर असमंजस बरकरार रहा।
नेता चुने जाने के बाद योगी ने कहा बिना डिगे, बिना थके यूपी की जनता के लिये काम करेंगे। वहीं, गृहमंत्री शाह ने कहा है कि लोकतंत्र के नासूर परिवारवाद-जातिवाद-तुष्टीकरण को यूपी की जनता ने खत्म कर दिया हैं। कि पीएम नरेन्द्र मोदी की अगुआई में योगी ने जो विकास की यात्रा शुरू की है, उसे आगे लेकर जाना हैं। शाह ने विधायकों को विकास में बाधक न बनने की नसीहत भी दी।

ये खास मेहमान बढ़ाएंगे शपथ ग्रहण समारोह की शोभा

योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाम चार बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शपथ लेगे। इस शपथ ग्रहण समारोह में करीब 70 हजार लोग शामिल होंगे। योगी आदित्‍यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, अरूणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, असम, कर्नाटक, गुजरात समेत दूसरे राज्‍यों के सीएम मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही टाटा ग्रुप के एन चन्द्रशेकरन, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, महिन्द्रा ग्रुप के आन्नद महिंद्रा जैसे बड़े उद्योगपति शामिल होंगे।इतना ही नहीं बॉलीवुड के तमाम कलाकारों, गायकों को भी न्यौता दिया गया है। साथ ही विपक्ष के बड़े नेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है।

बीजेपी शासित राज्यों के ये सीएम और डिप्टी सीएम होंगे शामिल

शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री, हरियाणा
पेमा खांडू मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश
एम एन वीरेन सिंह मुख्यमंत्री, मणिपुर
जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
विप्लव देव मुख्यमंत्री, त्रिपुरा
प्रमोद सांवत मुख्यमंत्री, गोवा
हेमंत बिस्वा शर्मा मुख्यमंत्री, असम
बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री, कर्नाटक
भूपेन्द्र पटेल मुख्यमंत्री, गुजरात
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
तारकेश्वर सिंह उप मुख्यमंत्री, बिहार
रेणु देवी उप मुख्यमंत्री, बिहार
चोनामीन उप मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश
वाई पैटन उप मुख्यमंत्री, नगालैंड
जिष्णु देव वर्मा उप मुख्यमंत्री, त्रिपुरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *