अभी नहीं मिलने वाली राहत, पेट्रोल और डीजल के दाम कल से बढ़ेंगे
नई दिल्ली. पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी जारी है 2 दिन 80 पैसे की लगातार बढ़ोत्तरी होने के बाद कल यानी शुक्रवार को फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोत्तरी होगी। यह नयी कीमतें शुक्रवार की सुबह 8 बजे से लागू की जायेगी।
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कम्पनियों की ओर जारी मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल के दाम 97.01 रूपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 97.81 रूपये प्रति लीटर हो गयी है। वहीं डीजल के दाम 88.27 रूपये प्रति लीटर से बढ़कर 89.07 रूपये प्रतिलीटर हो गयी हे।
