मासूम बालक की गला रेतकर हत्या, सुबह से गायब था बालक

भिण्ड. नयागांव थाना के ग्राम सरसई गांव में एक मासूम की गला रेतर कर हत्या कर दी गयी। बालक का शव घटनास्थल के पास ही झाडि़यों में पड़ा मिला। हत्या की वजह अज्ञात बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला

सरसई गांव में रहने वाले हनी पुत्र गजेंद्र सिंह राजावत (7 साल) सुबह 8 बजे के समय घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय वो गायब हो गया। एक डेढ़ घंटे बाद जब परिजनों ने बालक हनी की तलाश की तो उसका कोई पता नहीं चला। बालक का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़े होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पीएम हाउस के लिए भिजवाया। बालक का पिता गुजरात में नौकरी करता है। घर पर मां गुडिया समेत दूसरे परिजन रहते है। यह जानकारी मृतक हनी के मामा ने दी। नयागांव थाना पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *