ग्वालियर में अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के नाम पर बाबू ने महिला को रिकॉर्ड रूम में बुलाकर की अश्लील हरकत

ग्वालियर. अनुकंपा नियुक्ति के नाम पर एक बाबू ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला सिचाई विभाग में मां की जगह नौकरी मांगने गई थी। बाबू ने उसे रिकॉर्ड रूम में बुलाकर नौकरी के नाम पर छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर कभी नौकरी नहीं मिलने की बात कहते हुए धमकाया। घटना थाटीपुर की चंबल कॉलोनी की है। पीडि़त महिला ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाने में की है। पुलिस ने बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला
थाटीपुर स्थित भीम नगर निवासी 26 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी मां सिचाई विभाग में भृत्य के पद पर काम करती थी। उनकी वर्ष 2009 में मृत्यु हो गई थी। उस समय वह नाबालिग थी तो उसे अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली। वर्ष 2013 में जब वह बालिग हुई तो उसने नौकरी के लिए आवेदन किया लेकिन विभाग के स्थापना बाबू राजेन्द्र पाल सिंह जादौन उसे परेशान कर रहे थे। जब वह बाबू से मिलने गई तो बाबू ने उसे रिकॉर्ड रूम में बुलाया और उसके साथ छोड़छाड़ कर दी। वारदात की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *