पांच अंर्तराज्यीय शातिर नकबजनों को लाखों की चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार-अमित सांघी

पकड़ी गई शातिर चोर गैंग से छः चोरी की बारदातों का हुआ खुलासा।
थाना मुरार, थाटीपुर व विष्वविद्यालय में हुई नकबजनी की बारदातों का हुआ खुलासा।
कार में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर देते थे नकबजनी की बारदात को अंजाम।
पकड़ी गई गैंग उत्तर प्रदेष व उसके आसपास के इलाकों में वर्ष 1990 से कर रही है नकबजनी की घटनाएं।
नकबजन गैंग से सोने-चॉंदी के जेवरात, कार व लॉक तोड़ने वाले औजार किये बरामद।

ग्वालियर। जिले में चोरों, लुटेरों, नकबजनों तथा आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी अमित सांघी को खबर मिली कि विगत दिनों थाना मुरार, विष्वविद्यालय एवं थाटीपुर क्षेत्र में हुई चोरियों में संलिप्त अन्तर्राज्यीय शातिर नकबजनों की गैंग दिल्ली की रहने वाली है जिसके द्वारा कार पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर ग्वालियर शहर में नकबजनी की घटनाओं  को अंजाम दिया गया है।
सीएसपी मुरार रत्नेष तोमर एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी मुरार शैलेन्द्र भार्गव  ने 6 टीमें बनाकर दिल्ली रवाना की गई थी। 19 मार्च को पुलिस टीमों द्वारा तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह को दिल्ली में धरदबोच लिया गया। पुलिस टीम द्वारा शहर में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त मास्टर माइण्ड सहित पांचों शातिर नकबजनों को पकड़कर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा 5 मार्च को थाना विष्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत आर्किड ग्रीन, न्यू सिटी सेंटर स्थित मकान से सोने के जेवरात, 14 मार्च को थाना थाटीपुर क्षेत्रान्तर्गत एमके प्लाजा, न्यू षिवाजी नगर स्थित मकान से भी सोने-चॉंदी के जेवरात व अन्य सामान की चोरी करना स्वीकार किया गया। इनके द्वारा थाना थाटीपुर क्षेत्र में 2 अन्य स्थानों पर चोरी का प्रयास करना भी स्वीकार किया।षातिर चोरों ने पुलिस टीम को बताया कि उन्होने 14 मार्च को थाना मुरार क्षेत्रार्न्तगत सांई काका अपार्टमेंट रिवर व्यू कालोनी के 2 घरों से चोरी की थी। जिसमें एक घर से नगदी तथा दूसरे घर से सोने-चॉंदी के जेवरात तथा नगद 13 लाख से अधिक रूपये चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में शातिर चोर गिरोह के पास से पुलिस टीम द्वारा 08 तोला सोने, 700 ग्राम चॉंदी के जेवरात, 75 हजार रूपये नगद बरामद किये जाकर घटना में प्रयुक्त कार तथा लॉक तोड़ने वाले औजारों को भी विधिवत जप्त किया गया है। चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने बताया कि वह अपनी कार से दिल्ली से ग्वालियर आये थे। मुरैना टोल निकलने के बाद हम लोगों ने कार पर से दिल्ली की नम्बर प्लेट हटाकर उस पर ग्वालियर की फर्जी नम्बर प्लेट एमपी07-पीए-2050 लगा ली थी। इसके बाद हम लोगों ने ग्वालियर शहर के विभिन्न इलाकों में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया था। उसके बाद हम लोग उसी कार से वापस दिल्ली की ओर निकल गये तथा मुरैना टोल निकलने के बाद हम लोगों ने पुनः अपनी कार पर दिल्ली की नम्बर प्लेट लगा ली थी। उक्त गिरोह के संबंध में और अधिक जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि यह अन्तर्राज्यीय गिरोह वर्ष 1990 से लगातार चोरी व नकबजनी की बारदातों में सक्रिय है और फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इनके द्वारा उत्तर प्रदेष व उसकी सीमा से लगे हुए जिलों तथा मध्यप्रदेष में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। उक्त नकबजनों की तलाषी लेने पर उनके एक साथी के पास से फर्जी आईडी कार्ड भी मिला, जो दिल्ली सीआईडी पुलिस का है। चोरों द्वारा इसी आईडी कार्ड को दिखाकर मुरैना टोल को क्रॉस किया गया था। चोरों से अभी तक की गई पूछताछ में उनके द्वारा शहर में की गई 6 चोरियों का खुलासा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये अन्तर्राज्यीय नकबजनी गिरोह के 3 सदस्यों पर दर्जनों आपराधिक प्रकरण पंजीबद्व हैं, जिसमें एक पर 19, दूसरे पर 06 तथा तीसरे सदस्य पर 4 प्रकरण पंजीबद्व हैं अन्य के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरों के गिरोह से जिले में हुई अन्य नकबजनी व चोरी की घटनाओं तथा उक्त चोरी की घटनाओं में चोरी गये शेष सामान के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये अन्तर्राज्यीय गिरोह से ग्वालियर व आसपास के जिलों में हुई चोरी व नकबजनी की अन्य घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

चोरों की गैंग को पकड़ने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता, टीआई मुरार शैलेन्द्र भार्गव क्राईम ब्रांच से- एसआई सतीष यादव, महावीर सिंह, राजीव बिरथरे एसआई हरिकेष बघेल, आरक्षक योगेन्द्र सिकरवार, योगेन्द्र गुर्जर आदि चोरों की गैंग को गिरफ्तार करने में कड़ी मषक्कत से कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *