ग्वालियर में आमने-सामने से भिड़ीं बाइक, दो की मौत

ग्वालियर. भाई को कुछ देर पहले तक बहन ने टीका का प्रभु से उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना की थी, लेकिन मुरार थाने से फोन गया ओर पता लगा कि एक अन्य तेज रफ्तार बाइक सवार ने इसकी बाइक में टक्कर मारी है। घटना शनिवार शाम की है। युवक ने स्पॉट पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी घायल हुआ था जिसने हॉस्पिटल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। घटना भाईदूज पर बिजौली में बांके बिहारी क्रेसर के पास की है।

क्या है पूरा मामला
उपनगर मुरार के पारसेन गांव निवासी 28 वर्षीय धर्मवीर पुत्र रायसिंह शनिवार को अपनी बहन से टीका कराने के लिए तुरुप का पुरा आया था। बहन से टीका कराने के बाद वह वापस अपने घर जाने के लिए बाइक उठाई। बाइक लेकर अभी वह बिजौली इलाके में बांके बिहारी क्रेसर के पास मुख्य रोड से निकल रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार हवा में उछले और सिर के बल गिरे। हादसे के बाद वहां से निकल रहे वाहन चालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और बचाव में जुट गए। जब धर्मवीर की नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। दूसरी बाइक पर सवार दिलशाद की सांसे चल रही थीं। तत्काल उसे एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *