विद्युत कर्मियों ने ठाना है ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 लाना है-प्रद्युम्न सिंह तोमर 

संविदा ठेका कर्म.संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एल.के.दुबे ने स्वच्छ ग्वालियर मैराथन को दिखाई हरी झंडी

ग्वालियर मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे ने बताया कि स्वच्छ ग्वालियर मैराथन की मुहिम न्यूज 24 मध्य प्रदेश/ छत्तीशगढ़ की अगुवाई में आज किया गया जिसमें विद्युत विभाग का श्रमिक संगठन मप्र संविदा ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने भी मैराथन मे भाग लिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं बीज निगम के अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल ने हरी झंडी दिखा कर मैराथन को थाटीपुर चौराहा से अटल बिहारी वाजपेयी सभागार जीवाजी विश्वविद्यालय के लिए रवाना किया
सैकड़ो विद्युत कर्मचारियों ने थाटीपुर चौराहे से जीवाजी विश्वविद्यालय तक जोश के साथ स्वच्छ ग्वालियर स्वस्थ्य ग्वालियर विद्युत कर्मियों ने ठाना है ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाना है, गांधी जी के सपनों का भारत बनायेंगे, चारो तरफ स्वच्छता फैलायेंगे के नारों के साथ न्यूज 24 मध्य प्रदेश छत्तीशगढ़ की अगुवाई में जन जागरण करते हुए नियत स्थान अटल बिहारी वाजपेयी सभागार पहुंच कर ग्वालियर सांसद माननीय विवेक शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर म.प्र.शासन, बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल के साथ ग्वालियर को स्वच्छता में देश का नम्बर 1 शहर बनाने हेतु सभी प्रतिभागियों, समाज सेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शपथ ग्रहण किया एवं सभी माननीयों के द्वारा स्वच्छता के बारे में विस्तार से बताया गया व सभी आम जन मानस से अपील की गई कि ग्वालियर को स्वच्छ बनाने में सहयोग करें|
तत्पश्चात प्रद्युम्न सिंह तोमर ऊर्जा मंत्री, सांसद विवेक शेजवलकर के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे को एवं सभी गणमान्य नागरिकों, संस्थाओं को स्मृत चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *