MP:हितानंद शर्मा बने BJP प्रदेश संगठन महामंत्री; कांग्रेस बोली- जब उनके भाई पर कार्रवाई रोकी, तय हो गया था बड़ा पद मिलेगा
भोपाल. मध्यप्रदेश BJP में हितानंद शर्मा को प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है। RSS ने सुहास भगत को वापस बुला लिया था, तब से नए नाम पर सस्पेंस था। शर्मा को BJP का प्रदेश संगठन महामंत्री चुने जाने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि जिस दिन अशोकनगर में राशन की कालाबाजारी और POS मशीन में फर्जी एंट्री के आरोपी निकुंज शर्मा पर की गई सारी कार्रवाई को रोक दिया गया था, उसी दिन यह लग गया था कि भाजपा में हितानंद शर्मा को बड़ा पद मिलने वाला है।
