भोपाल में आतंकियों से पूछताछ में पर्दाफाश, भारत में 9 राज्यों में स्लीपर सेल व उनके मददगार सक्रिय

भोपाल. बांग्लादेश का आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) भारत में अपनी जड़ें गहरी कर चुका है। इस बात का पर्दाफाश भोपाल में रविवार कोगिरफ्तार आतंकियों से हुई पूछताछ में हुआ है। अब तक सामने आई जानकारी में नौ राज्यों उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा और दिल्ली में जेएमबी कासंगठन, स्लीपर सेल और उनके मददगारों के सक्रिय होने की पुष्टि हो चुकी है। यह संख्या बढ़ सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए चार राज्यों की एटीएस, दिल्ली की स्पेशल सेल पुलिस और खुफिया एजेंसियों की टीमें भोपाल में डेरा डाल चुकी हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस मामले में विदेश मंत्रालय ने भी टीम भेजकर जांच शुरू की है। उत्तर प्रदेश की एटीएस सहारनपुर के मददगार और देवबंद के संपर्कों की तलाश में है। बंगाल की एटीएस जेल में बंद बर्धमान ब्लास्ट के मुख्य आतंकियों से कड़ियां जोड़ने और जेएमबी का बंगाल नेटवर्क तलाशने के लिए आई है। झारखंड, तेलंगाना की एटीएस व दिल्ली की स्पेशल पुलिस के पास भी अपने-अपने यहां स्लीपर सेल के होने का इनपुट है। अधिकारी अपनी जानकारी जुटा रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *