अग्रवंशी महिला-मुरार इकाई का रंगारग कार्यक्रम ‘‘आई होली आई रे’’

ग्वालियर . अग्रवंशी महिला समिति मुरार के द्वारा 13 मार्च को मदनमोहन मंदिर में ‘‘आई होली आई रे’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वैश्य महासम्मेलन मप्र के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्रीमती अनुभा अग्रवाल उपस्थित थे।
समारोह में उपस्तिथ मुख्यअतिथि उद्योगपति मुकेश अग्रवाल ने मंच से महिलाओ को सम्बोदित करते हुए कहा की हम सब के प्रेरणाश्रोत पूजनीय महाराज अग्रसेन की भी यही इक्क्षा थी की हमारी समाज की महिलाये भी स्वयं आगे आये एवं किसी न किसी रूप में स्वाबलंबी बने ये उनका सपना आज में सार्थक होते देख रहा हुँण् हमारी महिला शक्ति हर क्षेत्र में आगे बड़ रही हैं एवं समाज को एक मजबूती प्रदान कर रही हैंए महिलाये क्रिएटिव माइंड की होती हैं जो हरचीज को नए रूप में प्रस्तुत करने में सक्षम होती हैं जो आज के प्रोग्राम में मुझे देखने को मिला हैंण्
अग्रवंशी महिला समिति की संस्थापक संगीता अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में महिलाओं के लिये अनेक प्रतियोगिताओं के साथ फूलों के द्वारा राधा कृष्णरास आदि का आयोजन किया गया। संगीता अग्रवाल ने बताया कि पंच्योलिटी में नीता बंसल विजेता रही जब कि हाउजी गेम में अरूणा अग्रवाल प्रथम एवं रेनु अग्रवाल द्वितीय रही।इसके अलावा राधा कृष्ण प्रतियोगिता में शशि गर्ग प्रथम, वंदना मित्तल द्वितीय एवं मंजू अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही।इसके अलावा बेस्ट कॉरियोग्राफी के लिये उन्नति अग्रवाल को पुरूस्कृत किया गया। वृंदाजैन को बैस्टसिंगिंग के लिये सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में सिद्धी सूरी के द्वारा गणेशवंदना प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम की संयोजिका मृदुला अग्रवाल, रेनु जैन, मोहिनी अग्रवाल, ज्योति सिंघल, निधी अग्रवाल, अनसूईया अग्रवाल एवं संस्था के अन्य सभी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में होकर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *