2 करोड़ रूपये टेरर टैक्स नहीं देने पर व्यापारी पर पिस्टल के बट से किया हमला
ग्वालियर. व्यापारी अरबिंद अग्रवाल और उनके 2 साझेदारों पर जमीन के विवाद को लेकर 3 हथियारबन्द बदमाशों ने हमला कर मारपीट कर पिस्टल के बट सिर में मारे जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसकी शिकायत व्यापारी अरबिंद अग्रवाल ने थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जख्मी व्यापारी की शिकायत पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकीतलाश शुरू कर दी है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आये है। घटना इंदगंज थाना क्षेत्र के कर्नल साहब की ड्योढी की है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर इंदरगंज थाना क्षेत्र के कर्नल साहब की डयोढ़ी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते कारोबारी अरविंद अग्रवाल सीपी होम के संचालक हैं इस फॉर्म में वह और आकाश जैन साझेदार है कारोबारी ने फर्म के नाम से करीब 6 महीने पहले एक जमीन खरीदी थी लेकिन इस सौदे पर कारोबारी प्रदीप शिवहरे को ऐतराज था प्रदीप लगातार अरविंद अग्रवाल को धमका रहा था उसका कहना था कि अगर इस जमीन पर निर्माण करना है तो 2 करोड रुपए उसे देने होंगे जिसकी शिकायत अरविंद ने SSP अमित सांघी से की थी SSP ने इस मामले में TI इंदरगंज को निर्देश दिए थे कि माहौल नहीं बिगड़ ना चाहिए इसी भरोसे पर रविवार सुबह 7:00 बजे अरविंद अग्रवाल और आकाश जैन के साथ खरीदी गई जमीन पर निर्माण कराने इंजीनियर और मजदूर को लेकर पहुंचे थे जिसकी जानकारी प्रदीप तिवारी को लगी तो वह हथियार के साथ अपने 3 साथियों के साथ वाह जा पहुंचा और हमला कर जमकर मारपीट की साथ ही पिस्टल के बट से अरविंद के सर में दे मारा जिससे वह लहूलुहान हो गया मारपीट का यह वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया वायरल कर दिया जिसके बाद घायल अवस्था में कार वाली ने थाने पहुंचकर शिकायत पुलिस से की पुलिस ने घायल कार्यवाही की शिकायत पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है उनकी तलाश कर रही है।
हमलावरों की मैगजीन घटनास्थल पर मिली
CSP विजय भदौरिया ने बताया है कि विवाद का कारण जमीन है। सीपी होम्स के संचालक अरविंद अग्रवाल और उनके साझेदार आकाश जैन ने व्यापारी चिरोंजीलाल शिवहरे से यह जमीन खरीदी थी किरोड़ीलाल के बेटे प्रदीप का इस जमीन की वसीयत को लेकर विवाद चल रहा है। प्रदीप इस वसीयत को गलत बताता है। अरबिंद अग्रवाल के ऊपर हमला करने के मामले में प्रदीप और उसके 3 अन्य साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है। CSP ने कहा है कि हमलावरों जल्द पकड़ लिया जायेगा। पुलिस को घटनास्थल पर मैगजीन पड़ी मिली है। घटना के समय वहां मोजूद लोगों से मेवात का वीडियो फुटेज भी मिले हैं उनके आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गयी
