होली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है सरकार

नई दिल्ली. होली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। 16 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होनी है। वैसे अभी ये साफा नहीं है कि कैबिनेट की ये मीटिंग किस एजेंडे को लेकर होगी लेकिन माना जा रहा है कि इस मीटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर फैसला हो सकता है। देशभर के लाखों कर्मचारी बढ़े हुए डीए के इंतजार में हैं। आम तौर पर सरकार हर साल महंगाई भत्ते का एलान मार्च में करती है इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि 16 तारीख को होने वाली इस मीटिंग में सरकार डीए पर फैसला कर सकती है।

वैसे जनवरी 2022 से कर्मचारियों के डीए में इजाफा किया जाना था, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार डीए में इजाफे का एलान अब कर सकती है। मीटिंग में अगर महंगाई भत्ता बढ़ाने को लेकर फैसला होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों को होली 2022 पर बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अगर ये फैसला हो गया तो केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स को 34 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता (DA Hike) और महंगाई राहत (DR Hike) मिल सकता है। फिलहाल के लिए यह दर 31 प्रतिशत तक है। केंद्रीय कर्मचारियों को मार्च की सैलरी के साथ में नए महंगाई भत्ते का पूरा पेमेंट किया जाएगा और होली के बाद कर्मचारियों को उनका पिछले 2 महीने का सारा पैसा मिल जाएगा।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक दोपहर 1 बजे संसद भवन में होगी और इस मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) करेंगे। चार राज्यों में सरकार गठन को लेकर मंथन के बीच केंद्रीय कैबिनेट की ये अहम मीटिंग होनी है। इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिये जाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *