mp में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन टला
भोपाल. मध्यप्रदेश में कल से शुरू होने वाला 12 से 14 एज ग्रुप का वैक्सीनेशन टल गया है। अब 23 मार्च से टीकाकरण किया जाएगा। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ संतोष शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ये भी बताया कि बुधवार से बुजुर्गों (60+) को बूस्टर डोज लगाए जाएंगे।
भोपाल CMHO डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि आगामी होली, रंगपंचमी एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण फिलहाल टाल दिया गया है। 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाना था ।
