सेन्ट्रल जेल में हुई मौत को लेकर बारादरी चौराहे पर परिजनों ने किया 2 घण्टे चक्काजाम

ग्वालियर सेन्ट्रल जेल में गत रात्रि मुरार क्षेत्र के निवासी देवन्द्र उर्फ लल्ला की संदेहास्पद परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर मृतक के परिजनों एवं बाथम समाज में आक्रोष पैदा हो गया और आक्रोषित परिजनों एवं समाज ने बारादरी चैराहा मुरार पर सायं 5 बजे चक्काजाम कर दिया । घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल घटनास्थल पर पहुंचे ।

उन्होंने पीढ़ित परिजनों से चर्चा कर ढांढस बंधाया एवं मौके पर ही DM ग्वालियर से चर्चा कर प्रकरण की न्यायिक जांच कराने, मृतक की पत्नी को नौकरी प्रदान करने, परिजनों को शासन से 4 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने, मुरार पुलिस पर लगाये गये प्रताड़ना के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन मिलने के बाद पीढ़ित परिजनों ने चक्काजाम आंदोलन वापिस कर लिया ।
इस मौके पर SDM अशोक चौहान, CSP रत्नेश  तोमर, तहसीलदार कुलदीप दुबे, TI  मुरार आदि उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *