दूल्हा-दुल्हन चोटिल-बारात पिटी, ग्वालियर से आई थी बारात
मुरैना. कैलारस में बैंडवालों और बारातियों के बीच झगड़ा हो गया। मनचाहा गाना नहीं बजाने पर बारातियों ने पहले बैंडवालों को पीटा और बाद में बैंडवालों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। फिर बारातियों की पिटाई कर दी गयी। इसमें दूल्हा-दुल्हन को भी हल्की चोटें आयी है।
कैलारस में ग्वालियर से आयी थी बारात, बारातियों ने किसी गाने को लेकर फरमाइश की और जिसे शायद बैंडवाले पूरा नहीं कर सके। बैंडवाले जल्दी-जल्दी भी चल रहे थे। इसी बात को लेकर कुछ बाराती नाराज होगये और बैंडवालों से उलझ गये। लोगों ने बताया कि बैंडवालों ने दूल्हा दुल्हन तकको नहीं बख्शा तथा मैरिज गार्डन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर हंगाम शांत हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
