अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, माउजर सहित 2 दो आरोपी गिरफ्तार, गांव में चल रही थी फैक्ट्री

मुरैना. पोरसा क्षेत्र के गांव प्रेमपुरा में पुलिस ने छापा मारकर अवैघ हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गयी है। पुलिस ने 5 अवैध हथियार तथा उन्हें बनाने वाले औजार भी बरामद किये हैं। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हे। पोरसा थाना प्रभारी रामपाल सिंह जादौन को खबर मिली कि प्रेमपुरा गांव में हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है। थाना प्रभारी ने इसकी जानकारी एसपी आशुतोष बागरी को दी। एसपी का निर्देश मिलते ही पुलिस ने रात में गांव में फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस अवसर पर पुलिस ने 2 व्यक्ति मकान के अन्दर मिले। जहां इस काम को अंजाम दिया जा रहा था। आरोपियों के नाम हरदेव सिंह तोमर एवं रंजीत सिंह तोमर है।
पुलिस ने फैक्ट्री में छापे के बीच 315 बोर के 2 कट्टे, 12 बोर का एक कट्टा, एक माउजर बंदूक, एक टोपीदार बन्दूक, 12 जिन्दा राउण्ड तथा 315 बोर का कट्टा बनाने का सामन तथा लोहे के अन्य औजार बरामद किये हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *