Train के रसाईयान में उठी आग की लपटें
गुना. कोटा-बीना रेलखण्ड पर मोतीपुरा स्टेशन पर एक स्पेशल ट्रेन में आग लग गयी। यह घटना उस वक्त घटी जब रेलवे के सीएसआर गुना के रूठियाई और मोतीपुरा चौकी रेलवे स्टेशन पर चल रहे दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस बीच सीएसआर निरीक्षण गाड़ी से जिले के रूठियाई रेल लाइन के दोहरीकरण कार्य को देखने के लिये उतर गये। ट्रॉली से उन्होंने रूठियाई में निरीक्षण किया।
मुख्य संरक्षा आयुक्त की ट्रेन लगभग 10 किमी आगे राजस्थान के मोतीपुरा रेलवे स्टेंशन के लिये रवाना हो गयी और स्टेशन पर पहुंचते ही दोपहर 3 बजे ट्रेन के गैस (रसाईयान) में अचानक आग भड़क गयी। ट्रेन में आग की तेज लपटों के साथ धुयें का गुबार उठने लगा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि गनीमत रही है कि उस दौरान बोगी में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था।

ट्रेन में कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (CRS) मनोज अरोड़ा व कोटा डीआरएम (DRM) पंकज शर्मा सहित 20 अधिकारी सवार थे। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। अन्य बोगियों में सवार कर्मचारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र के मोतीपुरा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण ट्रेन की खाली बोगी में आग लग गई। करीब 3 बजकर 5 मिनट पर एक खाली बोगी से धुआं उठने लगा। हवा तेज होने के कारण देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी। रेलवे कर्मचारियों ने समझदारी दिखाते हुए इंजन से बोगी को अलग किया। फिर आग बुझाने में जुट गए। आग बुझाने के लिए मोतीपुरा प्लांट से 3, छबड़ा नगर पालिका से 1 दमकल बुलाई गई। साथ ही गुना के विजयपुर गेल प्लांट से भी 1 दमकल मंगवाई गई।
सीएसआर की विशेष ट्रेन में गुरुवार की दोपहर तीन बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक आग की लपटें उठती रहीं। इस दौरान दमकल के पानी की तेज बौछारों से कांच को फोड़ दिया गया। उसके बाद पानी के पाइप से ट्रेन के डिब्बे के अंदर की आग पर काबू पाया गया। इस दौरान लोगों का कहना था कि भगवान का शुक्र है कि ट्रेन में सीएसआर से लेकर डीआरएम नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
