ग्वालियर में तीन बाइकों से आए हमलावरों ने जमकर फायरिंग की, 2 घायल, लोग दहशत में
ग्वालियर. दो दिन पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए तीन बाइकों से आए हमलावरों ने जमकर फायरिंग की। घटना बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर की है। ताबड़तोड़ फायरिंग से दो युवक घायल हो गए। वहीं सड़क किनारे खड़ी कुछ कारों में भी बुलट लगे है। बाइक सवारों द्वारा की गई फायरिंग में आस-पास रहने वाले दहशत में आ गए जिसे जहां जगह मिली वहां छुपकर जान बचाई। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।
क्या है पूरा मामला
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी निवासी योगेश उर्फ गोलू तोमर पुत्र शिवराज सिंह छात्र है। बीते रोज किसी काम से जा रहा था तभी बाइक सवार युवक वहां से गुजरे और फायरिंग कर दी। योगेश संभल पाता उसे पहले ही उसे एक गोली सीने के पास लगी और एक गोली किशन शर्मा नामक युवक को लगी। गोली चलाने वाले बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। लोग घायल योगेश व किशन को संभाल रहे थे तभी बदमाश फिर वापस आए और फायरिंग करते हुए निकल गए। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से भगदड़ मच गई। लोग अपने-अपने घरों में जा छिपे और लोगों को आशंका थी कि दो बार फायरिंग करने वाले बदमाश फिर फायरिंग करने ना आ जाए।
गई फायरिंग से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त
मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल योगेश व किशन को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घायलों के बेहोश होने के कारण घटना का कारण पता नहीं चला है। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग से कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
