ऊर्जा मंत्री से विद्युत फैडरेशन इंटक ने नई वाहन नीति को निरस्त करने हेतु की गई थी अपील

नई वाहन नीति निरस्त करने के हुए आदेश

ग्वालियर विद्युत फैडरेशन इंटक ग्वालियर के क्षेत्रीय सचिव एलके दुबे ने बताया कि मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी अन्तर्गत सभी क्षेत्र, वृत्त, संभाग, जोन, वितरण केन्द्रों में लगे वाहनों का 31 मार्च 2022 से अनुबंध निरस्त कर नई वाहन अनुबंध नीति आदेश माध्यम से अनुबंध निविदा जारी करने हेतु आदेशित किया गया था |
जिसके उपरान्त ग्वालियर क्षेत्र के अनुबंधित वाहन मालिकों द्वारा संगठन के पास अपनी बात रखते हुए बोला गया की ज्यादातर वाहन बैंक से कर्ज लेकर खरीदे गये है यदि अनुबंध पूर्ण होने से पहले अनुबंध निरस्त किया जाता है तो वाहनों का किस्त कैसे भरेगें व बच्चों का भरण पोषण कैसे होगा |
सभी वाहन मालिकों की बात को सुन कर ऊर्जा मंत्री से अनुरोध की गई कि उक्त वाहन नीति आदेश न्यायोचित नही है, इससे कई बेरोजगार यूवाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है |
उक्त आदेश को निरस्त करने करवाने का कष्ट करें |
जिसको ध्यान में रखते हुए ऊर्जा मंत्री ने सम्बंधितों को निर्देशित किया जिसके फलस्वरूप 23-02-2022 को मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कं. भोपाल का पत्र के माध्यम से नई वाहन नीति को आगामी आदेश तक के लिए निरस्त किया गया है | संगठन ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए आशा करता है कि इसी तरह कर्मचारियों की लम्बित समस्याओं का निदान करवाने में आपका पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *