पाकिस्तान को पीओके खाली करने के आदेश दिए- भारतीय विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली. भारत ने पाकिस्तान से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को खाली करने को कह दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को बता दिया गया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान सहित पूरा जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग है। पाकिस्तान को अपने अवैध कब्जे से इन क्षेत्रों को तुरंत मुक्त कर देना चाहिए।
गिलगित-बाल्टिस्तान, जम्मू कश्मीर व लद्दाख भारत का अभिन्न अंग
भारत ने गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव कराने के पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय के आदेश पर इस्लामाबाद के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को बता दिया गया है कि गिलगित-बाल्टिस्तान सहित पूरा जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग है और पाकिस्तान को अपने अवैध कब्जे से इन क्षेत्रों को तुरंत मुक्त कर देना चाहिए।
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने हाल के अपने आदेश में 2018 के गवरमेंट ऑफ गिलगित-बाल्टिस्तान ऑर्डर में संशोधन की इजाजत दे दी ताकि क्षेत्र में आम चुनाव कराए जा सकें। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ने पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक को आपत्ति पत्र जारी किया और तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय के आदेश पर पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि पाकिस्तानी सरकार या उसकी न्यायपालिका को उन क्षेत्रों पर हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है जो उसने अवैध तरीके से और जबरन कब्जाए हुए है। भारत इस तरह के कदमों को पूरी तरह से खारिज करता है और भारतीय जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाकों की स्थिति में बदलाव लाने के जारी प्रयासों पर आपत्ति जताता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *