गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने केंद्र को बताया मप्र का हाल

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना को काबू में रखने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे है और आज की तारीख में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है यह सभी जानकारी प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने केंद्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को दी।
संख्या में भी काफी इजाफा किया गया
जानकारी के अनुसार प्रदेश में आज फिर कोरोना के 18 नए मामले सामने आए है इसमें एक ही परिवार के 6 लोग शामिल है। मध्य प्रदेश की कोरोना संक्रमण के मामले में देश में चौथी पोजीशन है और प्रदेश सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमण पर काबू पा लिया जाए। डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने केंद्र को बताया कि हॉट-स्पॉट जोन में तब्दील हो गए इंदौर, भोपाल में कोरोना वॉरियर्स पूरी क्षमता के साथ कोरोना संक्रमण को रोकने में लगे है और टेस्ट की संख्या में भी काफी इजाफा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *