पुलिस ने 36 घंटे में कुल्हाडी से बालक का हत्यारा गिरफ्तार
ग्वालियर 19 फरवरी को थाना भितरवार में फरियादी ग्यासी निवासी ग्राम बागबई ने आकर बताया कि मेरा पु़त्र हरमन बघेल सुबह बकरी चराने घर से बाहर निकला था। शाम को एक व्यक्ति द्वारा मुझे बताया गया कि मेरे पुत्र का जग्ग ू(परिवर्तित नाम) ने कुल्हाडी से गला काटकर हत्या कर दी है। जिस पर से उक्त आरोपी के खिलाफ थाना भितरवार में हत्या की एफआइआर दर्ज की गयी।
21फरवरी को थाना प्रभारी भितरवार राजकुमारी परमार को सूचना मिली कि थाना भितरवार क्षेत्र में हरमन बघेल की कुल्हाडी से गला काट कर हत्या करने वाले आरोपी को खरगाली की तरफ खेतों मे देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी भितरवार मय थाना बल की टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर दबिष दी तो वहॉ खडें एक व्यक्ति ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकडे़ गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने 19 फरवरी को हरबन बघेल की कुल्हाडी से गला काटकर हत्या करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी को जप्त कर लिया गया है।
