मासूम का अपहरण करने में असफल 3 बदमाशों पुलिस ने दबोचा
डबरा (ग्वालियर) घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय मासूम के अपहरण का असफल प्रयास करने वाले 3 आरोपियों को डबरा की देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है वारदात में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है कि आखिर किस कारण के चलते वह इस वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। आपको बता दें कि 30 अप्रैल की सुबह डबरा की जेल रोड के पास रहने वाले आईआई एजुकेशन स्कूल के संचालक अभिषेक श्रीवास्तव का 6 वर्षीय बालक आर्यमन घर के बाहर खेल रहा था उसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 लोग आए जिन्होंने बच्चे को गोद में उठाने का प्रयास किया पर अचानक मां के बुलाने पर बच्चा अंदर चला गया और अपहरणकर्ताओं के मंसूबे असफल हो गए घटना घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सुरेंद्र गौर भी मौके पर पहुंचे थे और परिजनों से चर्चा की थी।
सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस पिछले 3 दिनों से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी जिसमें आज पुलिस को सफलता मिली देहात थाना प्रभारी दिलीप समाधिया ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी नरेंद्र रावत उम्र 20 बर्ष कुलदीप उर्फ टीटू जाटव और तीसरा धीरू कोरी है यह तीनों ही नगर के महावीर पुरा में निवास कर रहे हैं इनसे वारदात में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
