जंगल में शिकारी ने वनरक्षक को गोली से उड़ाया

ग्वालियर. ग्रामीण के आरोन थाना अंतर्गत करई के जंगल में एक अज्ञात शिकारी ने वन रक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। ऐसा बताया जा रहा है गश्त के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। वहीं पुलिस जंगल में सर्चिंग कर आरोपी की तलाश कर रही है। एसडीओ घाटीगांव, वन विभाग जीके चंद के अनुसार, सोमवार सुबह करई वन चौकी पर तैनात वन रक्षक दीपू सिंह राणा को जंगल में अवैध रूप से लकड़ी काटे जाने की सूचना मिली थी।
वन रक्षक, 2 चौकीदारों के साथ गश्त के लिए करई के जंगल में गए थे। गश्त के दौरान झाड़ियों में छिपे अज्ञात व्यक्ति ने सामने आकर फायर कर दिया। जो दीपू के सीने में जा धसा। बेहोशी की हालत में दीपू को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने नब्ज पकड़ते ही मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात आरोपी मौके से भाग निकला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी शिकारी बताया जा रहा है जिन्हें मोंगिया कहा जाता है। वहीं पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है साथ ही आरोपी की तलाश में आरोन पुलिस जंगल में सर्चिंग कर रही है। फिलहाल दीपू के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *