तहसीलदार शिवानी पांडे बोली डॉ. से अभद्रता करने की सजा जानते हो 2 वर्ष की जेल, तो पड़ोसी पैरों में गिर गये

ग्वालियर. कोरोना महामारी को हराने वाले कोरोना वारियर्स का रविवार की दोपहर में देशभर में आसमान से फूल बरसा कर सम्मान किया गया। जबकि कुछ लोग हैं जो कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने वालों का सम्मान कर रहे हैं। जबकि एक ऐसा ही मामला सुबह जानकारी में आया हरिशंकरपुरम में रहने वाले डॉ रवि गुप्ता कोविड़-19 की ड्यूटी करके वापिस लौटे तो उन्हें पड़ोसियों ने रोक कर अभ्रदता की और फ्लैट में जाने से रोक दिया।
शिवानी पांडे ने समझाया तब माने पड़ोसी
हरिशंकरपुरम स्थित शाहिल अपार्टमेंट में किराये से रहने वाले डॉ. रवि गुप्ता को उनके पड़ोसियों में फ्लैट में जाने से रोक दिया आपको बता दें डॉ. रवि कोविड़ की रेपिड़ एक्शन टीम में शामिल है। विवाद के बाद मौके पर प्रेस और पुलिस के पहुंचने के बाद जब पड़ोसियों की पुलिस ने क्लास ली तो पड़ोसी मान गये। तहसीलदार शिवानी पांडे ने अपने अन्दाज में समझाया तब जा कर पड़ोसी माने नहीं किसी की बात मानने को तैयार ही नहीं थे। अगर आप लोगों नहीं मानोगे तो मुझे कार्यवाही करना पड़ेगी।

अभद्रता करने वालों की खिलाफ कार्यवाही
हमारे डॉक्टर कोविड़ -19 की रेपिड़ एक्शन टीम में लगे डॉ रवि गुप्ता के साथ पड़ोसियों ने अभद्रता की और घर में जाने रोके जाने की शिकायत मिली थी, मौके पर पहुंचकर अभद्रता करने वालों की खिलाफ कार्यवाही करने के संख्त निर्देश दिये हैं।
शिवानी पांडे, इसीडेंट कमाण्डर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *