रायपुर में शराब की दुकानों पर लगी भीड़

रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजधानी रायपुर में शराब की दुकानें खोल दी गयी। रायपुर में शहर के अन्दर की दुकानों को नहीं खोला गया है। शहर के बाहर की दुकानों का ही संचालकन किया जा रहा है। टाटीबंध, गोंदवारा जैसे इलाकों में स्थित शराब दुकानों में लोग खरीदी करने पहुंचे। यहां भीड़ काबू से बाहर दिखाई दी। शराब की बोलतों पर प्रिंट एमआरपी से 50 से 100रूपये तक अधिक दुकानदार ले रहे हैं। देशी शराब में 20 से 30 रूपये अधिक लिये गये।

दुकान संचालक ग्राहकों से दाम बढ़ने का दाम बढ़ने का दावा कर रहे हैं। तेज धूप भी शराब पसंद करने वालों के हौंसले नहीं डिगा सकी। छाता लेकर भी कुछ लोग पहुंचे और देर तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मोवा स्थित दुकान के बाहर 200 मीटर लम्बी लाइन लगी दिखाई दी। पुलिस कर्मी भीड़ को नियंत्रित करते और लोगों के हाथ सैनिटाइज करते दिखाई दिये। देखिये प्रदेश की शराब की दुकानों का हाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *