Ukraine-Russia Crisis-यूक्रेन में रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स जल्द छोड़ें देश, दूतावास ने जारी एडवायजरी

-कीव. यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास की तरफ से वहां रह रहे भारतीयों के लिये एडवायजरी जारी की गयी है। कहां गया है यूक्रेन में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी भारतीय छात्रों और नागरिकों को सलाह दी जाती है। वह फिलहाल यूक्रेन छोंड़ दें। भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है कॉमर्शियल फ्लाइट और चार्टर फ्लाइट्स उपलब्ध हो सकती है।
भारतीय स्टूडेंट्स को छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह चार्टर्ड फ्लाइट के अपने कॉन्ट्रैक्टर से लगातार कॉन्टैक्ट में रहें और साथ ही दूतावास के फेसबुक, वेबसाइट औरे ट्विटर पर अपडेट के लिये बने रहें। आपको बता दें कि यूक्रेन में लगभग 18 हजार भारतीय छात्र फंस हुए हैं। इनमें से अधिकतर वहां मेडीकल की पढ़ाई करने गये छात्र हैं। इन लोगों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। इस दौरान नागरिक विमानन मंत्रालय ने एक अहम फैसला लेते हुए भारत और यूक्रन की बची उड़ानों पर लगी पाबंदी को हटा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *