चम्बल के बीहड़ों में बदमाशों की दहशत का माहौल, ग्रामीणों और बदमाशों के बीच हुई फायरिंग, जवान में जुटे सर्चिंग
भिण्ड. नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम तख्तापुरा में अज्ञात बदमाशों और गांव के लोगों के बीच झड़प् हो गयी। दोनों पक्षों से जमकर फायरिंग हुई। यह सूचना नयागांव थाना पुलिस को दी गयी। बदमाशों और गांव के लोगों में मुठभेड की सूचना पर आधा दर्जन थाना का पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में खेतों और बीहड़ों में करने जुटी हुई है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई कामयाबी नहीं मिली। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अफवाह के चलते फायरिंग की गयी है। फिर भी पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
ASP कमलेश खरपुसे के मुताबिक रविवार की दोपहर करीब 1-30 से 2 बजे के बीच नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम तख्तापुरा में अज्ञात बदमाशों के आने की सूचना मिली। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाश गांव में आ गए। बदमाशों और गांव वालों के बीच फायरिंग हुई। यह सूचना पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। एक टापू पर बने घर के आस पास बदमाश होने की जानकारी दी थी। परंतु पुलिस को कोई भी नहीं मिला। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई।
सर्चिंग में 6 थानों का फोर्स जुटा
बदमाशों के आने की सूचना भिंड में हर रोज आ रही है। परंतु कोई भी व्यक्ति पुष्टि करने के लिए पुलिस के समक्ष नहीं आ रहा है। रविवार को भी ऐसी ही सूचना मिली। यह सूचना पर भिंड का सिटी कोतवाली, देहात थाना, नयागांव थाना, उमरी, रौन और भारौली थाना पुलिस बल ने चारों तरफ बीहड़ में सर्चिंग शुरू कर दी। हालांकि इस मामले में पुलिस को अब तक कोई बदमाश नहीं मिला। पुलिस को कोई सफलता मिलते ही इस खबर को तत्काल अपडेट किया जाएगा।
