5 मिनट में एटीएम मशीन तोड़ देते है बदमाश, सीसीटीवी फुटेज में दिखे 5 बदमाश, 14 मुरैना में तोड़ी एटीएम

ग्वालियर. तीन एटीएम से करीब आधा करोड़ नगद कैश की चोरी की घटना से पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गयी है। अभी तक एटीएम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पता चला है कि घटना को अंजाम देने वाली यह कोई अर्तंराज्यीय गैंग है। क्योंकि सभी बदमाश सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिये सफेद, ग्रे और नीले कलर की कैप, हाथों में गिलब्स और मुंह पर मास्क पहने हुए जिससे सीसीटीवी की नरज से बचें रहें। सभी लुटेरे एक सफेद रंग की कार आई-20 में आये थे। पुलिस ने कार की डिटेल के लिये सभी टोल नाका पर अलर्ट कर दिया है। एटीएम से चोरी की अभी तक की सबसे बड़ी घटना को सुलझाने के लिये पुलिस की 10 टीमें जांच में जुटी हुई है। इनमें से 6 टीम क्राइम ब्रांच की है।
महज 5 मिनट में तोड़ते है एटीएम
एटीएम तोड़ने वाले बदमाश सिर पर कैंप, मुंह पर मास्क और हाथें गिलब्स धारण कर एटीएम में मुंह पर हाथ रखकर और दूसरे हाथ ब्लैक स्प्रे लेकर अन्दर प्रवेश करते हैं। एटीएम के आसपास जितने भी कैमरे होते हैं उन पर सबसे पहले ब्लैक स्प्रे करते हैं। एटीएम में प्रवेश करते हुए बदमाश एक गलती हो गयी उसे मालूम नहीं था एक कैमरा एटीएम मशीन में भी लगा रहता है। जिससे एटीएम तोड़ने की पूरी घटना कैद हो गयी।
सीसीटीवी कैमरे बेकार करने के बाद बदमाश के इशारे पर अन्य बदमाश अन्द प्रवेश करते हैं। एटीएम के बाहर खड़ी कार की डिग्गी खोलकर उसमें से गैस कटर का पाइप निकाला और एटीएम मशीन को काटना शुरू कर दिया। इस बीच 3 लोग वीडियों में दिखाई दे रहे हैं। एक कार की ड्रायविंग सीट पर बैठा है। कुल 4 बदमाश दिखाई दे रहे हैं। सभी के चेहरे पर मास्क लगा हुआ है और सिर पर टोपी पहने है। सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच की लग रही है। गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने के बाद चेस्ट निकाला और उसमें से कैश निकालकर कार में वसपािस पूरा सेटअप जमाया और निकल गये। पर बदमाशों की पूरी हरकत मशीन में ऊपर ही लगे कैमरे में कैद हो गयी।

पता था एक दिन पहले ही हुए हैं ATM फुल
वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को पता था कि एक दिन पहले ही इन तीनों ATM को फुल किया गया है। मतलब पूरी रैकी कर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस अब ATM में कैश फिल करने वाली कंपनी के कर्मचारियों को भी निगरानी में लेकर पूछताछ कर रही है। क्योंकि बदमाशों के पास इतनी सटीक जानकारी कैसे पहुंची।

10 टीम, मुरैना रूट, हरियाणा व राजस्थान के गैंग की तलाश
अभी तक पुलिस को जो भी सबूत मिले हैं। उसके आधार पर सफेद रंग की कार से बदमाश आए थे। उनकी संख्या एक जगह अधिकतम 4 नजर आ रही है, लेकिन वह 7 से 8 भी हो सकते हैं, क्योंकि 3 जगह वारदात हुई है और यह अलग-अलग टीमों ने ही किया है। इसलिए इस पूरे मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की 6, पड़ाव, महाराजपुरा व ग्वालियर की 4 टीमों सहित 10 पुलिस टीम लगाई गई हैं। ऐसा भी पता लगा है कि कार मुरैना की तरफ गई है। पुलिस को भी आशंका है कि हरियाणाा व राजस्थान के गैंग यह वारदात कर सकते हैं। इसी रूट पर पुलिस भी आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *