बाबा राम रहीम का फरमान- BJP को वोट दें, 40 लाख फॉलोअर्स के लिए देर रात जारी कोडवर्ड

पंजाब. रविवार को होने वाले विधानसभा चुनाव में सबकी नजरें डेरा सच्चा सौदा के रूख पर टिकी हुई है। राज्य में डेरा समर्थक 40 लाख वोटर्स हैं जो राज्य की कुल 117 सीटों में से 70 सीटों पर सीधे असर डालते हैं। यानी ये वोट जहां पड़े सरकार उसकी बननी तय है। बताया जा रहा है कि डेरे का वोट बीजेपी को जा सकता है। इस पर सारी चर्चाएं पूरी हो चुकी है। डेरा प्रमुख की तरफ से फॉलोअर्स को बीजेपी को वोट करने का फरमान जारी कर दिया गया है। इसके लिए डेरा समर्थकों को देर रात कभी भी कोडवर्ड जारी हो सकता है। फरलो पर जेल से बाहर आए डेरा प्रमुख राम रहीम के मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इसमें तय होगा कि उनकी फरलो रद्द की जाएगी या नहीं।

खुलेआम नहीं हो रहा ऐलान
BJP के समर्थन की बात को पब्लिक डोमेन में नहीं लाया जा रहा है। इसकी भी एक वजह है। सामना सीट से निर्दलीय प्रत्याशी परमजीत सिंह कोहली ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि डेरा सच्चा सौदा का वोट हासिल करने के लिए BJP सरकार ने डेरा प्रमुख राम रहीम को फरलो दिलाया है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को सोमवार को जवाब दाखिल करने का नोटिस भी भेजा है। हालांकि, रविवार को ही वोटिंग होने से इस याचिका का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। फिर भी डेरे की कोशिश यही है कि फॉलोअर्स को गुपचुप तरीके से BJP को वोट करने का मैसेज पहुंच जाए। इसके अलावा वोटिंग को लेकर राम रहीम की हाईकोर्ट में कानूनी पेचीदगी बढ़ न जाए और भविष्य में उसे मिलने वाली पैरोल या किसी अन्य सुविधा में कानूनी दिक्कत न आड़े आ जाए, इसको ध्यान में रखते हुए पूरे मामले को गोपनीय रखा जा रहा है।

गुरुग्राम में राम रहीम के डेरे पर कड़ी चौकसी बरकरार
गुरुग्राम के सच्चा घर में रह रहे बाबा राम रहीम के आसपास पुलिस का बेहद कड़ा पहरा है। हर आने जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसकी पुख्ता तैयारी है कि डेरे से किसी भी तरह की भनक किसी को न लगने पाए। इसमें जांच एजेंसियां, इंटेलिजेंस या मीडिया भी शमिल है। सूत्रों के मुताबिक देर शाम को बाबा की ओर से इशारा कर दिया और डेरा की राजनीतिक विंग इस इशारे को आखिरी फॉलोअर तक पहुंचाने का काम करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *