मुरैना के अंबाह में पकड़ी गयी अफीम की फसल, सफेद और लाल फूलों के बीच लहलहा रही अफीम की फसल
मुरैना. अम्बाह में अफीम की खेती होते पायी गयी है। यह खेती ककरारी गांव में की जा रही थी। करीब 2 बीघा के खेत में फूलों के बीच में अफीम की फसल उगाई जा रही थी। पुलिस ने खेत मालिक जब पकड़ा तो उसने आंखे नीची कर ली और अपनी गलती स्वीकार कर ली। पुलिस ने खेत मालिक के खिलाफ मादक पदाथ अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रही है, पुलिस को खबर मिली थी कि ककरारी गांव में अफीम की फसल उगाई गयी है। यह अफीम फूलों की खेती के बीच उगाई जा रही है। इस खबर पर एसडीओपी अम्बाह अशोक सिंह जादौन व थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि खेत में फूल ही फूल उगे हुए है। जब पुलिस दल खेत के अन्दर घुसा तो देखा कि उसमें अफीम भी उगाई जा रही थी। पुलिस बल के सदसयों ने जब अफीम के पौधे के ऊपरी भाग को काटकर उसको मसलकर व सूंघकर देखा तो वह अफीम के पौधे निकले। पुलिस ने मौके पर खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

खेत मालिक को फूलों की खेती के नाम से जानते थे
थ्जसके आरोपी मनोज परमार के खेत में अफीम की खेती पकड़ी गयी है। उसको आस-पास के लोग फूलों की खेती करने के वाले के नाम से जानते हैं। सपने में भी कोई सोच नहीं सकता था कि उसवके खेत में अफीम की खेती भी की जा रही है। जब पुलिस बल ने वहां छापा मारा तो खेती होते हुए पायी गयी।
अफीम काटी जा रही थी
पुलिस बल द्वारा निजी लोगों की सहायता से अफीम की खेती को उखाड़ा जा रहा है, उसको उखाड़ने के बाद जो फसल आयेगी, उसके अनुसार संबंधित खेत मालिक के खिलाफ मादक पदाथ अधिनियम के तहत एफआईआर की जायेगी।
बीहड़ में उगा रहा था अफीम
मनोज परमार नामक व्यक्ति अपने खेत में अफीम उगा रहा था। सूचना पर जाकर देखा तो पकड़ में आया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अशोक सिंह जादौन, एसडीओपी, अंबाह
