यूट्यूब ने संसद टीवी बंद किया:हैकर्स ने नाम बदलकर Ethereum किया

नई दिल्ली. गूगल के सोशल वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने संसद टीवी के ऑफिशियल अकाउंट को बंद कर दिया है। जब यूट्यूब पर संसद टीवी के चैनल को ओपन किया जाता है तब इस पर ‘यूट्यूब के कम्‍यूनिटी गाइडलाइंस के उल्‍लंघन के लिए इस अकाउंट को बंद कर दिया गया है’ का मैसेज आ रहा है। अब संसद टेलीविजन के जॉइंट सेक्रेटरी पुनीत कुमार ने एक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि हैकर्स ने चैनल को हैक करके यूट्यब की गाइड लाइन तोड़ दी।

अकाउंट हैक करके Ethereum नाम कर दिया
संसद टेलीविजन के जॉइंट सेक्रेटरी पुनीत कुमार ने एक स्टेटमेंट जारी करके बताया कि संसद टीवी के चैनल पर 15 फरवरी, 2022 की देर रात 01:00 बजे इस पर एक अनऑथराइज्ड एक्टिविटी (लाइव स्ट्रीमिंग) की गई। हैकर्स ने चैनल का नाम बदलकर Ethereum कर दिया गया था। जिसके चलते हमारे चैनल को बैन कर दिया गया है। इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने इस अलर्ट की जानकारी दी। हमारी टीम चैनल को फिर से एक्टिव करने के लिए काम कर रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *