मप्र की 166 साल पुरानी जनरल परेड व्यवस्था में बदलाव, एक-दो-एक कदमताल के इमोश्नल इंटेलीजेंस और नैतिकता पाठ सीखेगी पुलिस
पाल. मप्र की पुलिस (MP POLICE) की परेड़ में बदलाव किया गया है। पत्ता-लत्ता-पत्ता और एक-दो-एक की कदमताल के साथ लगभग 166 वर्ष पहले शुरू हुई परेड़ व्यवस्था में बदलाव किये जा रहे हैं। दरअसल, भोपाल जिला पुलिस लाइन में हर मंगलवार और शुक्रवार को होने वाली जनरल परेड में अब इमोशनल हेल्थ एक्सरसाइज एण्ड वैलनेस मॉड्यूल को भी शामिल किया जा रहा है। यह 7 दिन का ऑन जॉब शॉर्टटर्म कोर्स होगा। इसे पुलिसकर्मी की मौजूदा जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। संभवतः मप्र में ऐसा पहली बार हो रहा है। जब जनरल परेड में बदलाव होंगे।
पत्ता-लत्ता-पत्ता कहकर होती थी परेड: मकरंद देऊस्कर
भोपाल सीपी मकरंद देऊस्कर ने बताया कि भर्ती होने के बाद ट्रेनिंग के दौरान हमारे ट्रेनर ने बताया था कि 1956 में हुए पुलिस गठन के वक्त पत्ता-लत्ता-पत्ता कहकर परेड करवाई जाती थी। ट्रेनीज के एक पैर में पत्ता और दूसरे पैर में लत्ता (कपड़ा) बांध दिया जाता था। उस्ताद के पत्ता कहते ही जवान अपना पत्ते वाला पैर आगे बढ़ाते थे और लत्ता कहते ही कपड़े वाला पैर। फिर इसे एक-दो-एक कहा जाने लगा। यूनीफॉर्म सर्विस में परेड से एक कमांड में काम करने के टीम स्पिरिट भी सिखाई जाती है।
