MP में डायनासोर के अंडे, पुरातत्व विभाग ने कहा, अंडे डायनासोर के

बड़वानी. बड़वानी के जंगल में अंडाकार 10 चट्टानें मिली हैं। इंदौर के पुरातत्वविद का दावा है कि ये डायनासोर के अंडे हैं। जो 60 लाख से 1 करोड़ साल पुराने हो सकते हैं। मामला जिले में सेंधवा विकासखंड की वरला तहसील का है। इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। उधर जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जनरल और पुराजीव शास्त्री डॉ. धनंजय मोहबे ने पुरातत्व विभाग के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये ज्वालामुखी के लावे से बने बेसाल्ट पिंड है।

दरअसल इंदौर पुरातत्व विभाग यहां पुरातात्विक धरोहरों का सर्वे करवा रहा है। पुरातत्वविद डॉ. डीपी पांडे ने सेंधवा में 30 जनवरी से प्राचीन प्रतिमाओं, किले आदि का सर्वे शुरू किया था। 5 फरवरी को वो वन विभाग के अमले के साथ वरला तहसील के हिंगवा गांव के पास जंगल में गए। वहां अंडाकार चट्टानों की जांच की। इनकी ऊपरी सतह भुरभुरी है। जांच के बाद दावा किया गया कि ये डायनासोर के अंडे हैं। डॉ. पांडे के अनुसार इस तरह 10 अंडे मिले। सबसे बड़े अंडे का वजन करीब 40 किलो है। अन्य करीब 25 किलो तक के हैं। तीन अंडे वे इंदौर लेकर गए हैं। इन्हें इंदौर के संग्रहालय में रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *