गोलियों के बीच दूल्हे ने किया शादी में किया प्रवेश, युवक दूल्हे को मण्डप तक लाये दोस्त
ग्वालियर. शादियों के बीच हर्ष फायरिंग के बीच कई बार घटना घट जाती है इसके बावजूद इसके लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। ग्वालियर में भी एक शादी में हर्ष फायरिंग की गयी। दूल्हे के दोस्त लगातार फायरिंग करते हुए दूल्हे को मण्डल तक लाये जिसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उपनगर मुरार का बताया जा रहा है।
मुरार के खेरिया गांव स्थित मैरिज गार्डन में थी शादी
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शादी उपनगर मुरार के खेरियां गांव में स्थित मैरिज गार्डन में हुई थी। पुलिस ने मैरिज गार्डन के CCTV फुटेज निकलवाये है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह वीडियो शुक्रवार का हे। जिसमें दिख रहा है कि दूल्हे के दोनों ओर चल रहे युवा फायरिंग कर रहे हैं। उनकी बन्दूक का निशाना कभी नीचे की ओर तो कभी आसमान की ओर रहा है। वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
महिलाएं-बच्चों के बीच फायरिंग करते रहे
वीडियो एक शादी समारोह का है। इसमें कुछ लोग हवाई फायरिंग करते हुए दूल्हे को मंडप तक ले जा रहे हैं। ये लाेग दूल्हे के दोस्त बताए जा रहे हैं। शादी में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा है। क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी है। ASP राजेश दंडोतिया ने मुरार थाना पुलिस को मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
