एडीजी राजाबाबू सिंह ने कैक काटा, सेना के अधिकारियों ने कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

ग्वालियर. एसएएफ ग्राउण्ड स्थित एडीजी कार्यालय में मल्हार रेजीमेंट के स्टेशन कमाण्डर बिग्रेडियर सुशीम विश्वास सेना के जवानों के साथ केक, मिठाई और उपहार लेकर पहुंचे। सबसे पहले एडीजी राजाबाबू सिंह ने सेना के जवानों के द्वारा लाये गये कैक को काटा सेना द्वारा पुलिस, ट्रैफिक पुलिस जवानों और कोरोना वारियर्स का सम्मान किया गया। इस मौके पर एसपी नवनीत भसीन, एएसपी सत्येन्द्रसिंह तोमर, डीएसपी नरेश अन्नोटिया, सीएसपी मुनीष राजौरिया, टीआई विनय शर्मा कोरोना वायरस के संक्रमण के बचाव में लगे पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान आदि लोग मौजूद थे।
आपको बता दें सीडीएस विपिन रावत द्वारा ऐलान किया गया था भारतीय सेना कोरोना वारियर्स का सम्मान करेगी तो यह सम्मान इसी के तहत किया गया है। कैक काटने के बाद सेना द्वारा लाये गये उपहार पुलिस के जवानों को देकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *