दिल्ली में लॉकडाउन में छूट मिलना असंभव, सभी जिले रेड जोन में हैं

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन में हल्की छूट की उम्मीद कई लोग कर रहे हैं। लेकिन यहां पर कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा हे और ऐसे में छूट मिल पाना असंभव हैं। केन्द्र सरकार ने 2 हफ्ते के लिये किये गये लॉकडाउन और आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि इसमें उन जिलों को छूट दी जायेगी जो ग्रीन जोन में आते हैं। सबसे अहम तथ्य है कि दिल्ली में कोई जिला ग्रीन जोन में नहीं आता है। सभी रेड जोन में शामिल है। इस वजह से दिल्ली में फिलहाल कोई बड़ी मिल पाना संभव नहीं है।
11 जिलों में छूट मिलना असंभव
देश की राजधानी नई दिल्ली में सभी 11 जिलों में अभी तक कुल 98 हॉटस्पॉट है। यहां पर सबसे अधिक मामले निकलकर सामने आये हैं। आपको बता देंकि ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन में शामिल जिलों कड़ी हिदायत के साथ राहत प्रदान की गयी है। लेकिन रेड जोन में कोई राहत नहीं मिली है। इस लिहाज से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम, सोनीपत और पलवल को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं हैे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *