बैंक से पैसा निकालने से पहले इस नये निगम को जान लें नही तो नहीं निकाल पायेंगे पैसा
नई दिल्ली. इंडियन बैंक एसोसियेशन ने ग्राहकों से कहा है कि बैंकों में भीड़ न लगाये, बल्कि बैंक चाहते हैं कि लोग बैंक आना कम करें और ज्यादा काम ऑनलाईन ट्रांजेक्शन से ही करें। इसके अलावा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 500 रूपये महिलाओं के अकाउंट में डाले जा रहे हैं। उसके लिये बैंकों ने सलाह दी है कि आपका पैसा बैंक में सुरक्षित है इसलिये निकालने के लिये हड़बड़ी न मचाये।
अप्रैल माह की किस्त महिलाओं के अकाउंट में डाली जा चुकी है और मई महीने की 500 रूपये की किस्त अकाउंट में डाली जा रही है। अधिक भीड़ न हो और सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो, इसके लिये बैंकों ने पैसा निकालने के लिये तारीख के हिसाब से व्यवस्था की है। यह व्यवस्था अकाउंट नम्बर के आखिरी नम्बर के आधार पर की गयी है।
ध्यान दें जिनके आखिरी अकाउंट नम्बर यह हैं
0.1 है वो 4 मई को पैसा निकालेंगे
2.3 वाले 5 मई को
4.5 है वो 6 मई को
6.7 है वो 8 मई को
8.9 हैं वो 11 भी को पैसा निकाल सकेंगे
व्हीं, 11 मई के बाद सभी तरह के लोग उसी तरह पैसा निकाल सकेंगे। जिस तरह से निकालते हैं यानी की तारीख और अकाउंट नम्बर के आखिरी नम्बर वाली व्यवस्था 11 मई के बाद नहीं होगी। ऐसा इसलिये किया गया है क्यों कि पिछले माह लोगों ने बड़ी संख्या में आकर बैंकों के सामने पैसा निकालने के लिये लाइन लगा ली और कोरोना से निपटने के लिये सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो पाया।
