कोरोना से जंग जीतकर रसीद खान पहुँचे घर
ग्वालियर गजराराजा मेडीकल कॉलेज ग्वालियर के सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों, पैरामेडीकल स्टाफ, नर्सेज की लगन, मेहनत एवं सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय में मिली चिकित्सा सेवाओं का परिणाम है कि चिकित्सालय में भर्ती श्योपुर के कोरोना पॉजिटिव मरीज रसीद खान उपचार के उपरांत स्वस्थ होकर अब अपने घर श्योपुर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
रसीद खान ने बताया कि ईलाज के दौरान चिकित्सालय के चिकित्सकों, पैरामेडीकल स्टाफ एवं नर्सेज आदि का अच्छा व्यवहार एवं सकारात्मक सहयोग रहा है। चिकित्सालय में मिली बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं एवं सकारात्मक सोच के कारण स्वस्थ होकर वे अपने घर पहुँचे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना से घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। कोरोना से बचने हेतु लोग घरों में ही रहें, लॉकडाउन का पालन करें और अपने चेहरे को मास्क या गमछा से अवश्य ढककर रखें।
सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय ग्वालियर के अधीक्षक डॉण् जी एस गुप्ता ने बताया कि श्योपुर के कोरोना मरीज रसीद खान को 7 अप्रैल को सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। इनकी लगातार 3 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने तथा वे कोरोना के साथ मधुमेह, हाईब्ल्डप्रेशर एवं टीबी की बीमारी से भी ग्रसित होने के कारण हाईरिस्क में थे।
