ग्वालियर में सराफा कारोबारी से सोना लूटने वाला पांचवां लुटेरा भी गिरफ्तार

ग्वालियर. किलागेट रोड पर सराफा कारोबारी से 450 ग्राम सोना लूट करके भागे पाांचवें बदमाश को भी क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश सागरताल पर बाइक लेकर खड़ा था। साथी का इंतजार कर रहा था। मुखबिर से पता चला तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बदमाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी के कारण सफल नहीं हो सका। पकड़े गए लुटेरे से 60 ग्राम सोने के जेवरात करीब कीमत 2.80 लाख रुपए के जब्त किए हैं। साथ ही, एक बदमाश से 315 बोर का कट्टा भी मिला है। अब तक पुलिस पांच बदमाशों को पकड़ कर 11 लाख का सोना बरामद कर चुकी है।

छठवें आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश
इस लूट के मामले में छह आरोपी थे। जिसमें 5 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पता लगा है कि छठवां आरोपी ही इस गैंग का सरगना है। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दे चुकी है, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। अब कुछ ठिकाने और पता चले है जहां पुलिस दबिश देने की तैयारी में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *