भाजपा के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा जल्द

ग्वालियर. भाजपा ग्वालियर के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा जल्द होने के आसार है। पार्टी के अंदरखाने से छनकर आ रही खबरों के हिसाब से इसके लिए भाजपा के लिए महामंत्री कमल माखीजानी का नाम लगभग फाइनल हो चुका है और अब केवल प्रदेश नेतृत्व की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी की प्रदेश टीम तय होते ही इस मामले से भी शीघ्र पर्दा उठ जाएगा।
भाजपा में कई दिनों से बन रहे संगठनात्मक बदलाव के हालातों का असर अब जल्द ग्वालियर जिले तक दिखाई देगा। जानकारी के अनुसार लंबे समय से अधर में अटके जिलाध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्षों के मामले में अब जल्द फैसला होने के आसार है। पार्ट की मंशा इसके जरिए संगठनात्मक सक्रियता को नई धार देते हुए आने वाले विधानसभा उपचुनावों के दौरान इसको भुनाने की है।
खास बात ये है कि भाजपा में विगत तीन महीने पहल से राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव का जो दौर शुरू हुआ है उसका असर प्रदेश से होते हुए अब जल्द ग्वालियर तक दिखने वाला है। गौरतलब है कि विष्णुदत्त शर्मा को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपे जाने के बाद राज्य संगठन में भी व्यापक स्तर पर बदलाव की तैयारियां जारी है। इसी क्रम में काफी समय अनिर्णय के हालातों में फंसे ग्वालियर में पार्टी के जिलाध्यक्ष को लेकर भी अब जल्द निर्णय होने के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच भाजपा के अंदरखाने से जो छनकर आ रहा है उसके अनुसार ग्वालियर के लिए नए जिलाध्यक्ष को लेकर होने वाले निर्णय में क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर की पसंद को तवज्जों मिलने की संभावना ज्यादा बनती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *