भोपाल की ट्रॉफी फैक्ट्री में लगी आग 5 घंटे तक धधकती रहीं, 15 फायरबिग्रेड ने पाया आग पर काबू, सामान जलकर हुआ खाक
भोपाल. ईटखेड़ी इलाके में चल रही ट्रॉफी फैक्ट्री में आग लग गयी। आग में फैक्ट्री में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे से लगी आग शाम 5 बजे तक धधकती रही। आग लगने के कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। लगभग 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से फैक्ट्री के कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गयी।
जनकारी के अनुसार अचारपुरा, ईटखेड़ी इलाके में आहन क्रियेशन नाम की ट्रॉफी बनाने की फैक्ट्री है। शुक्रवार की दोपहर 1 बजे कर्मचारियों ने फैक्ट्री के अंदर धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। देखते ही देखते ही आग भीषण हो गयी। आग लगने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर दमकल पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। लगभग 5 पांच घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सकता है।
टैंकर पलटते पलटते बचा
ऐसा बताया गया है कि दमकलों के लिये दमकलों को पानी ले जा रहा है टैंकर अनियंत्रित हो गया। वह सड़क किनारे उतर गया। हालांकि पलटने से बच गया। टैंकर में बैठे नगर निगम के कर्मचारी को मामूली चोट लगी है। हालांकि टैंकर दुर्घटना का शिकार होने से बच गया है।
