श्रीनगर में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर. श्रीनगर शहर के जकुरा इलाके में शनिवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंस फ्रंट के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम है और उसके पास से 2 पिस्तौल सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। श्रीनगर पुलिस के अनुसार इखलाक हाल ही में हेड कॉन्स्टेबल अली मोहम्मद की हत्या में शामिल था।

बता दें कि पिछले शनिवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के बिजबेहरा के तबला इलाके में आतंकवादियों ने एक हेड कॉन्‍स्टेबल अली मोहम्मद की ​​​​​​​हसनपोरा स्थित उनके आवास के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *