सर्राफा व्यापारी के साथ लूट करने वाले फरार दो साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लुटेरों से 70 ग्राम सोने के आभूषण कीमती लगभग 3.50 लाख रूपये के बरामद।
घटना में प्रयुक्त बुलट मोटर सायकिल भी आरोपियों से जप्त।
आरोपियों से अभी तक लगभग 08 लाख रूपये के आभूषणों को जप्त किया।
ग्वालियर 23 जनवरी को पड़ाव थाना क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी शैलेन्द्र गोयल के साथ अज्ञात बदमाषों द्वारा मारपीट कर कट्टे का भय दिखाकर 15-20 लाख रूपये के सोने चॉंदी के आभूषण लूट कर ले जाने की घटना घटित हुई थी। 3 फरवरी को क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव की संयुक्त टीमों द्वारा उक्त प्रकरण के 2 लुटेरों को जलालपुर क्षेत्र से पकड़ा जाकर उनके कब्जे से लूट के माल में से 100 ग्राम सोना व 700 ग्राम चॉंदी के जेवरात लगभग 4 लाख 50 हजार रूपये कीमत के जप्त किये गये थे। एएसपी (पष्चिम) सत्येन्द्रसिंह तोमर को क्राईम ब्रांच तथा थाना बल की टीमों को निर्देषित किया गया। क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव की टीमें लगातार आरोपियों के छिपने के ढिकानों पर दबिष दे रही है। 4 फरवरी को एसएसपी ग्वालियर को सूचना मिली कि उक्त लूट की घटना के 2 आरोपी रायरू के पास देखे गये हैं।
दो संदिग्ध व्यक्ति बुलटमोटर सायकिल लिये खड़े हुए है, पुलिस पार्टी को देखकर उनके द्वारा बुलट मोटर सायकिल स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उन्हे धरदबोचा। पूछताछ करने पर उन्होने उक्त लूट की घटना अपने साथियों के साथ कारित करना स्वीकार किया तथा पुलिस को बताया कि वह लूटे गये माल में से अपने हिस्से का माल लेकर अपने गांव लहर थाना दिमनी चले गये थे। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपियों की निषादेही पर उनके कब्जे से लूटे गये सोने के जेवरात बरामद कर लिये हैं। एक लुटेरे के पास से पुलिस टीम को एक सोने की चैन लगभग 34 ग्राम तथा दूसरे के कब्जे से 01 अंगूठी, मंगलसूत्र, एक चैन लगभग 36 ग्राम जप्त की गई है। इस प्रकार दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस द्वारा लगभग 70 ग्राम सोने के जेवरात कीमती 03 लाख 50 हजार रूपये के जप्त किये गये हैं। उक्त लूट की घटना में फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें ग्वालियर व सरहदी जिलों तथा अन्य राज्यों में लगातार दबिस दे रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *