यहां रिफाइंड ऑयल से तैयार जाता है दूध और मावा

ग्वालियर. चंबल सभाग के मुरैना-भिण्ड जिलों में मिलावट का व्यापार काफी फलफूल रहा है। यहां केमीकल से दूध व रिफाइंड से मावा बनाने वाले कई व्यापारियों के यहां जिला प्रशासन ने छापा मार कर कार्यवाही को अंजाम दिया। पिछले दिनों मुरैना जिले के जींगनी में स्थित प्रशासनिक अमले को भोपाल डेयरी पर रिफाइंड पॉम ऑयल, सेपरेटा दूध से मावा बनते मिला हुआ। टीम ने वहां से रिफाइंड, सरपेटा दूध, मिलावटी मावा के सैम्पल लिये।
यहां रिफाइंड व सपरेटा दूध तैयार किया जाता
डेयरी पर 4 कड़ाहे लगे पाये गये, जिसमें से 02 कड़ाहों में मावा बन रहा था और डेयरी पर करीब 30 किलोग्राम बना हुआ मावा मिला। डेयरी परिसर में एक स्टील की टंकी में करीब 7 लीटर रिफाइंड पॉम ऑयल पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *